Saturday, June 27, 2015

ऑस्कर शिंडलर - एक जर्मन व्यापारी जिसने द्वितीय विश्व युद्ध के समय 1200 यहूदियों को नर संहार से बचाया

यह एक ऐसे आदमी की सच्ची कहानी है जिसने की द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अन्य की तुलना मे हिटलर और नाजियों को मात दी और सबसे अधिक यहूदियों को बचाया।
यह ऑस्कर शिंडलर की कहानी है जिसने यहूदियों को नरसंहार से बचाने के लिए अपनी जान पर खेल गया।

फोटो (wiki)
ऑस्कर शिंडलर एक जर्मन व्यवसायी, जासूस और नाजी पार्टी का सदस्य था। लेकिन शिंडलर ने होलोकास्ट(नरसंहार) के दौरान 1200 यहूदियों की जान उन्हे अपनी फेक्टरियों मे रोजगार देकर बचाई।
शिंडलर का जन्म 28 अप्रेल 1908 मे हुआ था और उसने 1936 मे नाजी जर्मनी की इंटेलिजेन्स सर्विस जॉइन करने से पहले काफी व्यापार करने की कौशिश की। और 1939 मे उसने नाजी पार्टी जॉइन कर ली। वह जर्मन सरकार के लिए रेलवे और सैनिक हलचल की सूचनाएँ एकत्रित करता था। जिसने के कारण एक बार चेक सरकार ने उसे गिरफ्तार भी किया था बाद मे म्यूनिख समझोते के आधार पर छोड़ दिया था।

लेकिन उसके बाद भी (1939) शिंडलर ने सूचनाएँ एकत्रित करना जारी रखा। उस समय पोलेंड ने आक्रमण नहीं किया था। और विश्व युद्ध का आरंभ ही हुआ था।

1939 मे शिंडलर ने पोलेंड के क्राकोव मे एनेमलवेयर नामक फेक्टरी डाली जिसमे 1750 कर्मचारी कार्यरत थे। उनमे से हजार के लगभग यहूदी थे, जब की 1944 मे फेक्टरी अपने चरम पर थी। शिंडलर के जासूसी कार्यों के समय हुए संबंधो के कारण शिंडलर अपने यहूदी कर्मचारियों को निर्वासन और हत्या से बचाए हुए था। उस समय नाजी यातना शिविरों मे यहूदियों की बर्बर हत्याए की जा रही थी।

प्रारम्भ मे शिंडलर की रुचि सिर्फ अधिक से अधिक धन कमाने मे थी। वह गाड़ियों मे भरकर धन कमाकर वापस ले जाना चाहता था। लेकिन बाद मे धीरे धीरे उसने अपने कर्मचारियों को बचना शुरू किया। जैसे जैसे समय बीतता गया शिंडलर ने नाजियों के बड़े अधिकारियों को रिश्वत खिलना शुरू किया। वह उन्हे महंगे तोहफे देता था, भारी रिश्वत देता था जिससे की उसके कर्मचारी सुरक्षित रह सकें।

जुलाई 1944, जब जर्मनी जंग हार रहा था तब उसने अपने यातना शिविरों को बंद करना शुरू कर दिया।  और यहूदी कैदियों को पश्चिम की और ले जाने लगा। उनमे से हजारों की संख्या मे यहूदियों को Auschwitz और Gross-Rosen यातना शिविरों मे मार दिया गया।  ऐसे समय मे शिंडलर ने एक बड़े अधिकारी अमोन गोथ को मनाना शुरू किया जो की क्राकोव यातना शिविर का कमांडेंट था। शिंडलर ने अमोन गोथ को मनाया जिससे की वो उसकी फेक्टरी को Sudetenland के Brünnlitz मे ले जा सके। सिर्फ यही एक रास्ता था जिससे की उसके कर्मचारी हत्यारे गेस चेम्बर से बच सकते थे।

शिंडलर ने एक लिस्ट बनाई जिसने 1200 यहूदी मजदूरों के नाम थे, जिनहे वो ब्रुनील्त्ज़ ले जा रहा था। इसके लिए उसे काफी सारा धन रिश्वत मे देना पड़ा। वो लगभग बरबादी की स्थिति मे आ गया। इतने साल जो उसने कमाया वो सब जा रहा था।

अक्तूबर 1944 मे शिंडलर अपने 1200 कंरचरियों को Brünnlitz ले गया। वहाँ टॉप का गोला बनाने के फेक्टरी डाली लेकिन उसने एक प्रोडक्ट नहीं बनाया। अपनी जमा पुंजी खर्च करता रहा। अधिकारियों को लगातार रिश्वत खिलाता रहा। 1945 तक, जब तक की यूरोप मे विश्व युद्ध समाप्त नहीं होगया उसने अपने आपको अधिकारियों को रिश्वत खिलाने मे और मजदूरों को पालने मे बर्बाद कर दिया, लेकिन अपने एक भी कर्मचारी को मरने नहीं दिया।

और आखिरकार उसने 1200 यहूदी बचा लिए, लेकिन युद्ध समाप्त होते ही उसे भी वहाँ से जाना पड़ा। युद्ध के बाद पश्चिम जर्मनी में चला गया, वहाँ उसकी मदद यहूदी सहायता संगठनो ने धन देकर की।  युद्ध के समय के खर्च के लिए एक आंशिक प्रतिपूर्ति प्राप्त करने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ अर्जेन्टीना चला गया, जहां उसने खेतीबाड़ी की। 1958 मे वह दिवालिया हो गया। वो वापस जर्मनी आया, उसने शिंडर यहूदियों की सहायत से कई तरह के व्यापार करने की कौशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया। शिंडर यहूदी वे यहूदी थे जिनहे उनसे विश्व युद्ध मे बचाया था।

इज़राइल की सरकार ने 1963 मे शिंडलर को Righteous Among the Nations का नाम दिया। 9 अक्तूबर 1974 मे शिंडलर की जर्मनी मे मृत्यु हो गयी और उसे येरूशलम के माउंट जिओन मे दफनाया गया।  वो नाजी पार्टी का एकमात्र ऐसा सदस्य था जिसका इस तरह सम्मान हुआ था। 

No comments:

Post a Comment